अनुसमर्थन दल ने गोमिया - पेटरवार के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
- दल ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का किया दौरा,जताया संतोष
- जिले में मनरेगा,जल छाजन, पीएम आवास ग्रामीण एवं जेएसएलपीएस के तहत किए गए कार्यों का लिया जायजा
राज्य ग्रामीण विकास अनुसमर्थन मिशन 2023 के तहत अनुसमर्थन दल ने गुरूवार को जिले के गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान दल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा),जल छाजन, झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई - आर) आदि के तहत जिले में हुए कार्यों का जायजा लिया।
अनुसमर्थन दल में ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव श्रीमती उषा मुण्डु, प्रशाखा पदाधिकारी मुदस्सर इमाम एवं राज्य समन्वयक एसआरसी जेएसएलपीएस श्री अरिंदम मिश्रा शामिल थे।
दल ने क्रमवार पेटरवार प्रखंड के अरजुआ पंचायत में अमृत सरोवर का निरीक्षण/जायजा लिया। वहीं, गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कलस्टर में निर्माण किए आवासों का निरीक्षण किया। लाभुकों से संवाद किया।
अनुसमर्थन दल के सदस्यों ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
मौके पर पेटरवार प्रखंड के बीडीओ श्री शैलेंद्र कुमार चौरसिया, गोमिया प्रखंड के बीडीओ श्री कपिल कुमार, जिले के मनरेगा नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दुबे, संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।







0 Comments