Translate

बेरमो पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 11 मोटरसाइकिल किया बरामद।

 बेरमो पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के 11 मोटरसाइकिल किया बरामद।

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत दुग्दा एवं चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में हो रहे बाइक चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा उद्भेदन के लिए पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल के नेतृत्व में दुग्दा एवं चंद्रपुरा थाना का संयुक्त टीम का गठन किया गया था। बताते चलें कि वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन लोगों की निशानदेही तथा दिए गए जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग कंपनी के कुल 11 मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। जिसमें कुल 5 व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई। बताते चलें कि दुग्दा थाना क्षेत्र से कुल 2 मोटरसाइकिल, चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से कुल 1 मोटरसाइकिल एवं गांधीनगर ओपी क्षेत्र से कुल 7 मोटरसाइकिल साथ ही साथ बालिडीह थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। बरामद सामग्रियों में एक काला रंग का पल्सर, एक हौंडा ट्विस्टर, 2 ब्लू रंग का ग्लैमर, 4 हीरो स्प्लेंडर प्लस, 2 हीरो स्प्लेंडर प्रो, 1 हीरो हौंडा बाइक, 2 मोबाइल भी जब किया गया। बताते चलें कि छापेमारी अभियान में दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम, गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विकास तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार साथ ही साथ गांधीनगर थाना एवं दुग्ध थाना के सशस्त्र बल उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments