■ मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक थाना ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है
■ आज दिनांक 09 जून, 2023 को न्यायालय में लंबित 06 वादों में दोनों पक्षकार को मध्यस्थ के प्रयास से सुलझाया गया
================================
बोकारो :- झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09 जून, 2023 को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन० आई० केस डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
■ आज दिनांक 09 जून, 2023 को न्यायालय में लंबित 06 वादों में दोनों पक्षकार को मध्यस्थ के प्रयास से सुलझाया गया-
मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 09 जून, 2023 को न्यायालय में लंबित 06 वादों में दोनों पक्षकार को मध्यस्थ श्री ऐ० के० सिंह, श्री ऐ० के० राय, श्री आफताब आलम पैनल अधिवक्ता श्री एम० के० लायक, अधिवक्ता श्री चन्द्रदीप कुमार और शिवनाथ झा के प्रयास से सुलझाया गया। जिसमें C.P. वाद संख्या 475 / 2020 मे जोगिन्दर साव बनाम प्रभास चन्द्र मिश्रा के बीच चेक बाउन्स से संबंधित मामला को 08 लाख रू 06 किस्तो में लोटाने पर सुलह किया गया साथ ही B.S. City P.S. Case No. 172 / 2023 रितिक कुमार बनाम राहुल सिंह एंव अभय कुमार में सूचक के बीच मारपीट का मामला को सुलह के आधार पर समाप्त किया गया साथ ही C1. CP 226/2014, C.P. 942/2022, A.B. P. 744 / 2023 तथा C.P. 334 / 2020 को समाप्त किया गया।
उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के प्रभारी सचिव के द्वारा दी गई।



0 Comments