Translate

*जनसेवकों ने किया नेपाल हाउस के सामने धरना प्रदर्शन*

*जनसेवकों ने किया नेपाल हाउस के सामने धरना प्रदर्शन*,
15 जून से जनसेवकों का धरना प्रदर्शन कृषि सचिवालय (नेपाल हाउस) , डोरंडा,रांची के सामने जारी है। सूबे के सभी जनसेवक अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में तथा ग्रेड पे घटाए जाने के विरोध में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर 09 मई से हड़ताल में हैं। सोमवार को गोड्डा से उक्त धरना प्रदर्शन में 85 जनसेवक शामिल हुए। विदित हो कि 11 वर्षों की सेवा लिए जाने के बाद  कृषि विभाग द्वारा जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है, जो हड़ताल का तत्कालिक कारण है। जनसेवकों के 11 सूत्री मांगों में डीडीओ परिवर्तन,2012 में नियुक्त जनसेवकों का राज्य स्तरीय वरीयता सूची प्रकाशित करना,जनसेवकों का पदनाम बदलकर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक या प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी करना, 10 वर्षो की सेवा पूरी कर चुके जनसेवकों को शीघ्र एमएसीपी का लाभ दिया जाना , जनसेवकों को गैर कृषि कार्य से मुक्त करना प्रमुख मांगें हैं। संघ के गोड्डा जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने कहा कि सरकार हमारी धैर्य की परीक्षा न ले। हम मांगे पूरी होने तक डटे रहेगें । जिला सचिव राजीव साह ने कहा कि अपने जायज़ मांगों के लिए हड़ताल करना हमारा न्यायिक अधिकार है । माननीय मुख्यमंत्री को हमारे मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए ओर हल निकालना चाहिए। मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार,प्रमंडलीय अध्यक्ष सुशील कुमार झा, लव कुमार पासवान, रामनाथ यादव, उपेंद्र सिंह,गोड्डा जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित, गोड्डा जिला सचिव राजीव साह, आलोक कुमार, गौतम ठाकुर, रागिनी सिन्हा, उषा मरांडी, आदित्य प्रियदर्शी,विकास रंजन, विनोद मेहरा, दिलान, ब्रजेश, फ्रैंकलिन, , डेविड किस्कू, रविन्द्र मरांडी, सुशील मुर्मु, अंबुज मुर्मू, अमित सोरेन, बादल मारंडी सुदर्शन, मनोहर, विजेन्द्र, अब्दुल हलीम, जनार्दन दास, जयप्रकाश, कुमुद मेहरा, राघव मेहरा, गुड़िया रानी, अंशु प्रिया, जाहिदा खातून, पुतुल कुमारी, शर्मीला किस्कू, मुकेश मंडल, किशोर झा, समीर,उत्तम  लाहा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments