आज दिनांक 07 जून, 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संपर्क अभियान का दूसरा दिन है।
आज माननीय श्री धर्मेंद्र तिवारी अध्यक्ष भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेतृत्व में पार्षद श्री झरि लिंडा वार्ड नंबर 35 और पार्षद श्रीमती उर्मिला यादव वार्ड नंबर 41 से मिलकर उनके वार्ड में जो जो समस्याएं हैं उन पर चिंतन मनन किया गया और जिन समस्याओं का समाधान उनके द्वारा प्रयास करने के बावजूद नहीं हो पाया है उन प्रयासों को चिन्हित किया गया साथ ही राज्य में नगर निकाय के चुनाव में हो रहे विलंब के संबंध में बातचीत किया गया। उन्होंने बताया कि नागरिक सेवा ने कठिनाइयां हो रही है लोग आशा करके उनके पास आते हैं परंतु कोई भी लीगल बॉडी नहीं होने के कारण उनको निराश होकर लौटना पड़ता है इस तरफ सरकार का ध्यान ध्यानाकर्षित किया जाए इसके लिए उनके द्वारा गुजारिश किया गया।
1. पेयजल की समस्या विकराल रूप ले चुका है इन दोनों वार्डों में टैंकर के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। मिनी एच वाई डिटेल करीब-करीब फेल कर गया है।
2. नगर निगम पिछले 3 वर्षों से लैंपपोस्ट की लाइट की आपूर्ति बंद कर रखा है और जो वर्तमान में लाइट लैंपपोस्ट पर लगे हुए हैं उनका रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है जिसके कारण आए दिन अपराधिक घटनाएं घटती होती है लोगों के बीच डर का माहौल भी बना हुआ है।
3. जनप्रतिनिधियों खासकर उस क्षेत्र के निर्वाचित विधायक और माननीय सांसद महोदय के द्वारा अनदेखी की जाती है उनके द्वारा अनुशंसित कार्यों को कभी भी पूरा नहीं किया जाता है। वही जो उनकी पार्टी से जुड़े हुए पार्षद है उनका क्षेत्र में माननीय विधायक और सांसद महोदय बहुत ही उदारता पूर्वक अपनी योजनाओं को देते हैं।
4. विधवा और वृद्धा पेंशन योजना में अभी भी हजारों की संख्या में आवेदन लंबित हैं जिसके कारण वृद्धजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
5. कर्मा स्थलों की सुंदरीकरण भी होनी चाहिए।
6. HEC नागरिक सुविधाओं और जनहित कार्यों में हमेशा बाधक बताया है क्षेत्र में वृद्धाश्रम पुस्तकालय पर और मैरिज हॉल की आवश्यकता है पर उसके लिए जमीन आवंटित नहीं कर रहा है जिसके कारण नगर निगम को इन सारी चीजों को मुहैया कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
7. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल के माध्यम से संचालित चलंत चिकित्सा वाहन वार्ड में एक बार लगाया जाता है जिसमें निशुल्क दवाइयां का वितरण और जांच की जाती है परंतु जा ना काफी है क्योंकि काफी बड़ा काफी बड़ा इलाका होने के कारण सभी लोगों तक यह सुविधा नहीं पहुंच पाती है लोगों को निजी अस्पतालों में और निजी संस्थानों में जाना पड़ता है इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि कम से कम महीने में 3 बार उनके क्षेत्र में हर वार्ड में यह सुविधा प्रदान सरकार के द्वारा की जाएं।
8. महिला स्व सहायता समूह को भी और दक्ष किया जाए साथ ही उनके लिए बाजार की भी व्यवस्था की जाए ताकि उनका उत्पाद कब फ्री हो सके


0 Comments