Translate

मन का मिलन पखवारा कार्यकर्म में चार मामलों में समझौता कराया गया।

 मन का मिलन पखवारा कार्यकर्म में चार मामलों में समझौता कराया गया। 


मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में 07 जून को मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन० आई० केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। वहीं न्यायालय में लंबित 04 वादों में दोनों पक्षकार को अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, मध्यस्थ अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, तपन कुमार दे, राजीव कुमार तिवारी एवं महुआ कारक, पैनल अधिवक्ता देव दत तिवारी, बोकारो थर्मल एस आई प्रभाष कुमार बरनवाल के प्रयास से सुलझाया गया। जिसमें एन आई एक्ट के C.P. वाद संख्या 67 / 2023 में आवेदिका किसुन प्रसाद कसेरा व सुदामा महली के बीच विवाद चल रहा विवाद को सुलह के आधार पर समझौता कराया गया। साथ ही दहेज के मामले में तबसुम परवीन एवं अब्दुल रहमान के बीच समझौता कराया गया। सहित दो अन्य मामलों में समझौता कराया गया। समझौता होने के बाद दोनों पक्ष काफी खुश नजर आ रहे थे, की अब मामला समाप्त हो जाएगा और न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । वही दोनों पक्ष ने बताया कि न्यायालय के द्वारा इस तरह से मन का मिलन कार्यक्रम करवा कर दोनों पक्ष के मन के मिलन को एक दूसरे से मिलाकर मामले में समझौता कराया जा रहा है । जिससे लोगों के प्रति न्यायालय का मान सम्मान और भी बढ़ रहा है। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने देते हुए बताया कि इस तरह से मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम में मामलों का समाधान हो रहा है जिससे लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है और वह मामले को समझौता कराकर हंसी खुशी अपने घर जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments