■ अनुसमर्थन दल ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
■ दल ने चंदनकियारी एवं चास प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का किया दौरा
■ जिले में मनरेगा,जल छाजन, पीएम आवास ग्रामीण एवं जेएसएलपीएस के तहत किए गए कार्यों का लिया जायजा
================================
बोकारो :-राज्य ग्रामीण विकास अनुसमर्थन मिशन 2023 के तहत अनुसमर्थन दल ने बुधवार को जिले के चास एवं चंदनकियारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का क्रमवार निरीक्षण किया। इस दौरान दल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), जल छाजन, झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई - आर) आदि के तहत जिले में हुए कार्यों का जायजा लिया।
अनुसमर्थन दल में ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव श्रीमती उषा मुण्डु, प्रशाखा पदाधिकारी मुदस्सर इमाम एवं राज्य समन्वयक एसआरसी जेएसएलपीएस श्री अरिंदम मिश्रा शामिल थे।
दल ने क्रमवार चंदनकियारी प्रखंड के नयावन,सियालजोड़ी एवं शहरजोड़ी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया/लाभुकों से संवाद किया।
आगे,दल चास प्रखंड के पोखर एवं कुड़ा पंचायत पहुंची। जहां विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।
अनुसमर्थन दल के सदस्यों ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
मौके पर संबंधित प्रखंड के बीडीओ, जिले के मनरेगा नोडल पदाधिकारी,परियोजना पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।






0 Comments