■ माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07 जून, 2023 को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया
================================
बोकारो :- झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07 जून, 2023 को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन० आई० केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
वहीं न्यायालय में लंबित 03 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, सुश्री निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ श्री ऐ० के० राय, श्री के०जी० चटर्जी, श्री ऐ0के0 सिंह, पैनल अधिवक्ता श्री एम० के० लायक, चास महिला थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझाया गया, जिसमें C.P. वाद संख्या 397 / 2019 में आवेदिका रीना कुमारी व उनके पति सुमित कुमार के बीच विगत 04 वर्षो से विवाद चल रहा विवाद को सुलह के आधार पर समाप्त किया गया। साथ ही दुसरे वाद संख्या सेक्टर 06 थाना काण्ड संख्या 07/2023 में सुभाष चन्द्र उपाध्याय बनाम् उमाशंकर सिंह के बीच वाद को समाप्त किया गया तथा C.P. वाद संख्या 313/ 2022 में राजेन्द्र प्रसाद सिंह बनाम् सुभाष कुमार के बीच विगत एक वर्ष से चली आ रही जमीन संबंधि विवाद को सुलह के आधार पर समाप्त किया गया जिसमें परिवादी के खाता में 38,75,000रू अभियुक्त द्वारा 19 महिना के अंदर जमा करना है। उक्त बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव सुश्री निंभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।



0 Comments