Translate

पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने हत्याकांड का किया खुलासा, फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

 पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने हत्याकांड का किया खुलासा, फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

मो० शबा की रिपोर्ट पेटरवार बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव में 06 जून की सुबह एक युवक ने अपने चचेरे भाई 40 वर्षीय उपेन्द्र महतो की हत्या कर दी। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है। मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि 05 जून की रात को पति छत पर सोये थे। सुबह के करीब तीन बजे वह पति को जगाने के लिए छत पर गई तो अपने चचेरे देवर देवशरण महतो को वहां से भागते हुए देखा। वहीं पति लहुलुहान पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी। महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों का जगाया और घटना की जानकारी पेटरवार पुलिस को दी। यशोदा देवी ने बताया कि वे दोनों पति-पत्नी खेत में सब्जी उपजा कर बाजार में बेचते हैं. उनके दो बच्चे हैं। कुछ दिन पहले देवाशरण महतो ने उपेन्द्र महतो पर अपनी पत्नी के साथ गलत संबंध होने का झूठा आरोप लगाया था। इसी को लेकर आरोपी उपेन्द्र से गाली-गलौज किया करता था। घटना के पूर्व रात भी गाली-गलौज हुई थी। ग्रामीणों ने अवैध सबंध को लेकर बैठक की थी। बताते चलें कि घटना के बाद पेटरवार पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी कर थाना प्रभारी विनय कुमार ने महज चार घण्टे में हत्याकांड का खुलासा।

Post a Comment

0 Comments