Translate

*मिशन लाइफ पर्यावरण बचाने के संकल्प का विशेष अभियान है- हनी सिन्हा**जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती है - सरोजिनी लकड़ा**जल, जंगल , जमीन को प्रदूषित होने से बचाए युवा - मुकुंद चंद्र मेहता*


*मिशन लाइफ पर्यावरण बचाने के संकल्प  का  विशेष अभियान है-  हनी सिन्हा*
*जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती है - सरोजिनी लकड़ा*
*जल, जंगल , जमीन को प्रदूषित होने से बचाए युवा - मुकुंद चंद्र मेहता*

*युवा बदलाव के अग्रदूत होते हैं - डॉ सुदेश साहू*
राँची, 05 जून 2023
राँची विश्वविद्यालय की एन एस एस इकाई के तत्वावधान में मिशन लाइफ के अंतर्गत चलाए जा रहे " पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा " ( 25 मई से 05 जून ) के अंतिम दिन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर " पर्यावरण संतुलन में युवाओं की भूमिका " विषय पर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम राँची विश्वविद्यालय के डी एस डब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आर यू के शहीद स्मृति सभागार, केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एन एस एस लक्ष्य गीत " उठे समाज के लिए उठें, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगें, स्वयं सजे वसुंधरा सजा दें " से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती है एवं इसके चपेट में पूरा विश्व है।उन्होंने कहा कि पौधा रोपण करना एवं उसका संरक्षण एवं संवर्धन कारण बहुत ही जरूरी है।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण के खतरे में जो भी सामग्रियां घातक है उसके विरुद्ध सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करें।
 विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केन्द्र संगठन की राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा ने कहा कि मिशन लाइफ पर्यावरण बचाने के संकल्प का विशेष अभियान है, इसे सभी की समझना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में एन एस एस एवं एन वाई के एस में समन्वय के साथ पर्यावरण के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि युवा से प्रत्येक क्षेत्र में समाज को बहुत अपेक्षा है एवं प्रत्येक युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान  पर्यावरण संरक्षण के लिए दे रहें हैं।उन्होंने एकल प्रयोग प्लास्टिक के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का युवाओं से आह्वान किया।
आर यू के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता ने इस अवसर पर कहा कि जल, जंगल एवं जमीन को प्रदूषित होने से युवाओं को बचाना होगा।उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए सामुहिक प्रयास करना होगा।
आर यू के डी एस डब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा जब भी बाजार जाएं साथ में कपड़े का थैला लेकर जाएं एवं अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा बदलाव के प्रमुख घटक होते हैं आज आवश्यकता है ये अपनी भूमिका निभाएं।
आज के संगोष्ठी को आर यू के वोकेशनल कोर्सेज के उप निदेशक डॉ स्मृति सिंह, दीक्षा कुमारी, अतुल कुमार, दिवाकर आनंद, आस्था दीप ने भी संबोधित किया।
स्वागत भाषण एवं विषय प्रस्तावना एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने किया ।
पर्यावरण है तो जीवन विषय पर हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार रजक ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम निगम सहाय ने किया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः रुचि स्मिता, अंगिता, सौरभ, सुरभि, अनिल, अमित, दीपक, शिवम, आकांक्षा, खुशी, पूनम, अनुभा, अजहर, अंकित आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।
           सादर
        डॉ ब्रजेश कुमार
        कार्यक्रम समन्वयक
         राष्ट्रीय सेवा योजना
         राँची विश्वविद्यालय

Post a Comment

0 Comments