Translate

आर यू के एन एस एस के दिवाकर, फलक और आस्था को महामहिम राज्यपाल ने सम्मानित कियाराँची, 06 जून 2023


आर यू के एन एस एस के दिवाकर, फलक और आस्था को महामहिम राज्यपाल ने सम्मानित किया
राँची, 06 जून 2023
 राजभवन , राँची में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून ) समारोह में राँची विश्वविद्यालय के 50 एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक शामिल हुए एवं महामहिम राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन के साथ पौधा रोपण कार्यक्रम में एक- एक आम का पौधा लगाया।
        एन एस एस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि एन एस एस के स्वयंसेवकों ने जिन पौधा को लगाया है उसे बचाया जाएगा और सभी का नाम भी उनके पौधा के सामने अंकित किया जाएगा। इस अवसर पर एन एस एस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए  कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन में सभी का सक्रिय योगदान  और दिखना चाहिए। 
समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन एन एस एस के तीन स्वयंसेवकों क्रमशः दिवाकर आनंद, फलक फातिमा और आस्था दीप को पौधा देकर सम्मानित करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
राँची विश्वविद्यालय के एन एस एस के तीनों स्वयंसेवकों को झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन द्वारा सम्मानित किए जाने पर राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डीएस डब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता,वित्त परामर्शी श्री देवाशीष गोस्वामी, वित्त पदाधिकारी डॉ कुमार ए एन शाहदेव, उपनिदेशक , वोकेशनल कोर्सेज डॉ स्मृति सिंह, एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सम्मान से राँची विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सभी पदाधिकारियों ने तीनों को बधाई दिया ।
               सादर
            डॉ ब्रजेश कुमार
           कार्यक्रम समन्वयक
         राष्ट्रीय सेवा योजना
          राँची विश्वविद्यालय

Post a Comment

0 Comments