Translate

माननीय राज्यपाल ने आज विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आरोग्य भवन, बरियातू, राँची में आयोजित ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के कार्यक्रम में भाग लिया।

 माननीय राज्यपाल ने आज विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आरोग्य भवन, बरियातू, राँची में आयोजित ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के कार्यक्रम में भाग लिया। 

पर्यावरण का संरक्षण से सभी का संरक्षण है।– राज्यपाल

विकास भारती द्वारा पर्यावरण संरक्षण का कार्य सराहनीय- राज्यपाल




माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने कहा कि पर्यावरण पर ही हमारा जीवन आधारित है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर आज राज भवन में 50 से अधिक पौधे लगाये गए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पूरे राज्य में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमें 10 प्रतिशत नीम के पौधे होंगे एवं शेष 90 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे, जिससे सभी को निःशुल्क फल प्राप्त हो सकेगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के पोषण की दिशा में यह सार्थक कदम होगा। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश हरियाली का प्रतीक है, जहाँ लोग सरहूल जैसे अहम पर्व के अवसर पर वृक्षों की पूजा करते हैं। राज्यपाल महोदय आज विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आरोग्य भवन, बरियातु, राँची में आयोजित ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

माननीय राज्यपाल ने विकास भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति विकास भारती संस्था का कार्य समाजहित में सार्थक है। विकास भारती ने अपने कार्यों से समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा विगत दिनों वे गुमला स्थित विकास भारती बिशुनपुर भी गये थे, जहाँ उन्होंने इस संस्था की गतिविधियों को निकटता से देखा। उक्त अवसर पर उनके द्वारा वहाँ ‘सिनगी दई वन विज्ञान केंद्र’ नामक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित होने वाले एक केंद्र की आधारशिला भी रखी गई। उन्होंने विकास भारती संस्था का जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। 

 राज्यपाल महोदय ने कहा कि सभी को प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। प्लास्टिक के उपयोग से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है। हम जब भी बाजार जाएँ तो थैला लेकर जाएँ, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। हमें थैला या बर्तन लेकर चलने में शर्म नहीं करना चाहिए, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति सदैव सचेष्ट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के अच्छे कार्यों की सराहना की जानी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अच्छे कार्य करने वाले लोगों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

स्वागत भाषण सचिव, विकास भारती बिशुनपुर पद्मश्री श्री अशोक भगत ने किया।

Post a Comment

0 Comments