Translate

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज भवन में कार्यक्रम का आयोजन

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज भवन में कार्यक्रम का आयोजन

राज्यपाल महोदय ने राज भवन में वृक्षारोपण किया तथा लोगों से वृक्षारोपण करने हेतु आह्वान किया

माननीय राज्यपाल ने राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले व विचार प्रकट करने वाले एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।


माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझना चाहिए। पर्यावरण दिवस पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता व प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। लोगों को स्वयं के साथ अन्य को भी पर्यावरण के महत्व के संदर्भ में अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं, उसे कहीं भी फेंक देते हैं, नदियाँ प्रदूषित हो रही हैं। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक को अपने व्यवहार में न अपनाने की अपील की। साथ ही स्वच्छता की दिशा में ध्यान देने हेतु कहा। राज्यपाल महोदय आज राज भवन में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर राज भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ० ओ०एन० सिंह समेत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकगण उपस्थित थे। 

 राज्यपाल महोदय ने कहा कि झारखण्ड राज्य का वृक्षों से विशिष्ट संबंध रहा है। यहाँ हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मानाया जाता है जिसमें वृक्ष की पूजा की जाती है। उन्होंने एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों से कहा कि आज आप सभी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करें एवं उसके संवर्द्धन की दिशा में ध्यान दें। उन्होंने एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों से कहा कि आप लोग ग्रामों में भी जाकर कार्यक्रम का आयोजन करें तथा ग्रामीणों से संवाद करें। 

 उक्त अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक दिवाकर आनन्द, फलक फ़ातिमा एवं आस्था दीप ने माननीय राज्यपाल महोदय के समक्ष विचार प्रकट करते हुए वृक्षारोपण के संदर्भ में अपने अनुभव प्रकट किए। माननीय राज्यपाल ने राज भवन में वृक्षारोपण के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले व विचार प्रकट करने वाले एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।

 स्वागत भाषण कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ० ओ०एन० सिंह ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेष्ट हैं। 

 इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा राज भवन में वृक्षारोपण किया गया। विदित हो कि राज भवन में आज कुल 50 से अधिक पौधे लगाये गए।

Post a Comment

0 Comments