Translate

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज 26 जुलाई दिन बुधवार को जिला की मांग को लेकर 111 सदस्यों ने रांची विधानसभा के लिए प्रस्थान किया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज 26 जुलाई दिन बुधवार को जिला की मांग को लेकर  111 सदस्यों ने रांची विधानसभा के लिए प्रस्थान किया। सभी सदस्यों को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से बेरमो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, जीप अध्य्यक्षा सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबिता देवी, कसमार प्रमुख नियोति देवी, पूर्व वित्त मंत्री छत्रु राम महतो, जिला परिसद माला कुमारी, सुरेंद्र राज, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सबीर अंसारी सहित कई गणमान्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व तेनुघाट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के अदम कद प्रतिमा पर सभी ने बारी बारी से माल्यार्पण किया। 31 जुलाई को विधानसभा पहुंच कर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपेंगे। पद यात्रा के नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा में पांच पड़ाव के 31 जुलाई हमलोग रांची विधानसभा पहुंचेंगे और समिति के माध्यम से जिला बनाने की  मांग पत्र दिया जयेगा। आज पद यात्री पेटरवार आई हॉस्पिटल में ठहरेंगे। फिर कल पेटरवार से निकलेंगे । इस यात्रा में मेडिकल टीम भी साथ साथ चल रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र ने कहा कि यह पद यात्रा नही कस्ट यात्रा है गर्मी के मौसम है हम लोंगो का कस्ट को मुख्यमंत्री अवश्य समझेंगे और मांगो पर विचार करेंगे। मौके पर मौके पर राम बल्लभ महतो, मुनमुन कुमारी, पुष्पा हंस, अरूण प्रसाद सहित संघ के अधिवक्ता भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments