Translate

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तेनुघाट महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण,

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तेनुघाट महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण,

तेनुघाट ----- तेनुघाट महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय कैंपस में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफ़ेसर रावण मांझी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत विभिन्न प्रजातियों के 12 पेड़ पौधों को लगाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी ने किया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा की बढ़ते हुए प्राकृतिक असंतुलन को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है एवं आमजन को भी इसमें अधिक से अधिक भाग लेकर पर्यावरण संतुलन में योगदान देना चाहिए। वहीं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी प्रोफेसर रावण मांझी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के प्रागंण में हरियाली को बढ़ाना व प्रकृति को संतुलन बनाने में मदद करना है। इस अवसर पर हरियाली के लिए स्टूडेंट्स को प्रेरित किया गया, तथा कॉलेज कैंपस में पौधे लगाने के लिए कहा गया। महाविद्यालय के प्रोफेसर धनन्जय रविदास ने प्रकृति को बचाने के उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि प्रकृति को प्रदूषण रहित बनाने के लिए वो अपने आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद, प्रोफेसर महावीर यादव, प्रोफेसर संजीव महाराज, प्रोफेसर दिनेश स्वर्णकार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments