एंटी कारप्शन इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (ACIB) की टीम ने किया भोजन का वितरण
वराणसी के दशास्वमेध घाट पर एंटी कारप्शन इंवेस्टीगेशन ब्यूरो ( ACIB) के स्टेट डाइरेक्टर जगदम्बा प्रसाद सिंह एवं मंडल प्रमुख प्रदीप कुमार की मौजुदगी में डाइरेक्टर ब्रजेश कुमार, एडीसनल डाइरेक्टर अभिजित कुमार एवं असिस्टेंस डाइरेक्टर सत्यानंद कुमार के निर्देशन में टीम द्वारा 500 कवारियों, दर्शनार्थी एवं गरीबों को भोजन का पैकेट वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में जिला प्रभारी बृजेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, अनुज, जिला ऑफिसर (वोमेन सेल) अनामिका देव, विक्रम देव, शशांक सक्सेना, स्नेहा सक्सेना, रामजी प्रजापति, जया सिंह व अन्य टीम के लोगों का सहयोग रहा। इस सेवा के लिए स्थानिय लोगों ने काफी सराहना किया l कवारियों में भी काफी उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सब के योगदान के लिए एंटी कारप्शन इंवेस्टीगेशन ब्यूरो के निदेशक मंडल ने सभी पदाधिकारियों को आभार प्रगट करते हुए साधुवाद दिया । श्री सिंह ने भी सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा - मैं उम्मीद करता हुँ कि आने वाले समय में ऐसे ही ACIB की पूरी टीम मिलकर समाज को सहयोग प्रदान करती रहेगी। एंटी कारप्शन इंवेस्टीगेशन ब्यूरो की पुरी टीम पुरे भारत में भ्रस्टाचार को मिटाने के मुहिम के साथ भारत के समग्र विकास के अपने मुल उदेश्य पर कार्य कर रही है। साथ ही श्री सिंह ने पूरे विश्व को एक साथ मिलकर भ्रस्टाचार के विरुद्ध खड़े होने एवं जड़ से समाप्त करने के अपने उदेश्य में साथ देने का आवाहन किया।


0 Comments