खिजरसराय के हेमारा पंचायत में जिसका सामुदायिक संगठन के माध्यम से डिजिटल साक्षरता कैंप का आयोजन
संवाददाता राजेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गया, 15 जुलाई 2023, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिजरसराय के हेमारा पंचायत में जीविका सामुदायिक संगठन के माध्यम डिजिटल साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया। जीविका एवं बैंक के अधिकारीयों द्वारा कैम्प में ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल लेन-देन के फायदों के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें डिजिटल फ्रॉड से बचने के विषय में बताया गया।
प्रबंधक सूक्ष्म वित्त ने जीविका दीदियों को बैंकिंग लेन-देन, सामाजिक सुरक्षा बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीम योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के लाभ में जानकारी दी। उन्हें मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आदि विषय में भी बताया गया।
कई जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक समय था जब महिलाएं घर तक ही सिमित थी लेकिन आज बैंक जाकर बेहिचक पैसे जमा या निकासी कर रही हैं। अपनी बात रख रही हैं। जीविका समूह से अनेक महिलाओं का जीवन सुधरा है।
कैम्प में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाख प्रबंधक सतीश कुमार, जीविका जिला कार्यालय से प्रबंधक सूक्ष्म वित्त ब्रजेश कुमार एवं प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक वीरेंद्र, सामुदायिक समन्वयक सत्यवंती, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक विनोद एवं स्थानीय जीविका दीदियों ने भाग लिया।


0 Comments