Translate

राटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा बीएनएसडीए बी स्कूल में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

राटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा बीएनएसडीए बी स्कूल में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

गिरिडीह ---- दिनांक 26 जुलाई 2023 रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वाधान में आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर डीएवी सीसीएल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । साथ ही साथ रोटरी क्लब गिरिडीह गेटर के सदस्यों के द्वारा स्कूल के प्रांगण में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया । जिसके अंतर्गत गुलाब के पौधे, आयुर्वेदिक पौधे एवं छायादार वृक्ष कुल मिलाकर लगभग 250 पौधे लगाए गए ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल के जीएम वैशाख चौधरी उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रधानाचार्य भैया अभिनव कुमार, क्लब के अध्यक्ष सीए दीपक संथालिया, जॉइंट सेक्रेटरी राजेंद्र तरवे, कोषाध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित कुमार, अभिषेक छपरिया, विकास शर्मा, सुबोध मोदी, दीपक चिरानिया, संजय खेतान, अनिल मिश्रा एवं इंटरेक्ट क्लब संयोजक नियाज अहमद आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments