गिरिडीह के बाबा दुखहरन नाथ महादेव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
गिरिडीह ---- गिरिडीह जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र उदनाबाद के उत्तरवाहिनी नदी तट पर स्थित बाबा दुखिया महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण की पहल सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू ने शुरू किया है। इसी क्रम में राज्य के पर्यटन और खेल कूद मंत्रालय ने बाबा दुखिया नाथ महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98 लाख की राशि जारी किया। तो सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू ने 98 लाख के राशि से होने वाले सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास बुधवार को सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू ने शिलापट पर नारियल फोड़ कर किया। 98 लाख के लागत से पूरे मंदिर परिसर में विवाह भवन के साथ सामुदायिक भवन, चेंजिंग रूम और भक्तो के लिए कई और भवनों का निर्माण होना है। शिलान्यास के बाद सदर विधायक सोनू ने कड़े शब्दों में भवन निर्माण विभाग और ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा की उनका चुनाव प्रचार इसी मंदिर में मत्था टेकने के बाद शुरू हुआ था। और लाखो शिवभक्त का गिरिडीह पूर्वांचल के इस बाबा दुखिया महादेव मंदिर से आस्था जुड़ा हुआ है। ऐसे में जितनी राशि से सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है उसमे कोई गड़बड़ी नही हो। अगर स्थानीय लोगों की शिकायत मिला तो अधिकारी और ठेकेदार को छोड़ा नहीं जाएगा। एक एक काम भवन निर्माण विभाग के एसडीओ और जेई अपने निगरानी में कराए। क्योंकि ये उनका सपना भी था की हर हाल में बाबा दूखिया महादेव मंदिर में होने वाला काम सही तरीके से किया जाएं। इधर शिलान्यास समारोह मुखिया नरेश यादव, पूर्व मुखिया कैलाश यादव समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।


0 Comments