Translate

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत मिलेगा बेरोजगारी भत्ता व रोजगार


 

*मुख्यमत्री सारथी योजना के तहत पहले चरण यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के करीब 80 प्रखंडों में योजना की शुरूआत की गई।*

*झारखंड के युवाओं को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा  विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ किया गया है। इसकी शुरूआत रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में की गई।*


*माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से ऑनलाइन के माध्यम से इसका उद्घाटन किया गया।*

*उक्त प्रशिक्षण में  (1) असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (2) असिस्टेंट टेक्नीशियन सोलर इंस्टॉलेशन (3) कंप्यूटर ऑपरेटर,(4)  दर्जी ,सहित अन्य  प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को सेंटर से आने जाने हेतु डीबीटी के माध्यम से युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांग को पन्द्रह सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से परिवहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा। साथ ही सफलप्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के नियोजन नहीं होने के उपरांत युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांगों को पन्द्रह सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से एक साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।*
   *मुख्यमत्री सारथी योजना के तहत पहले चरण यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के करीब 80 प्रखंडों में योजना की शुरूआत की गई। इसमें राज्य के होनहार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा।*
*गोड्डा जिला के विभिन्न सेंटरों से ऑनलाइन प्रसारण को देखा गया।*
=


Post a Comment

0 Comments