Translate

मोहर्रम को लेकर सिमरी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

 दरभंगा

सिमरी थाना परिसर 
सिमरी थाना अध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व अखाड़ा के सदस्यों के साथ सिंहवाड़ा अंचलाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में मोहर्रम के मौके पर शांति समिति की बैठक कर शांति पूर्वक मोहर्रम का त्योहार मनाने की अपील करते हुए अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने कहा मोहर्रम के जुलूस में किसी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन और डी.जे.पर रहेगा प्रतिबंध।

सिमरी थाना अध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने कहा मोहर्रम में जुलूस के बिच शांति भाईचारे और आपसी प्रेम रखें। कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी को किसी भी धर्म की आस्था को ठेस पहुंचे।

बैठक में राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कलिमुददीन उर्फ राही,माधोपुर बसतवाड़ा पंचायत के पुर्व मुखिया अमजद अब्बास,राम बाबू साह,महबूब आलम उर्फ मिस्टर, जलवारा पंचायत के मुखिया मनोज सिंह,कंसी पंचायत के पुर्व मुखिया डाक्टर पवन चौधरी,संजीव तिवारी,अनिल मिश्र,रमेश सहनी,शकील खान, मोहम्मद तमन्ना अंसारी,मोहम्मद सरफराज आलम,मोहम्मद इनाम खान,कैसर खान,जितेंद्र राय,निसार खान,सनाउर रहमान खान,कमरुजजमा खान एव अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

करंट खबर दरभंगा

Post a Comment

0 Comments