पत्रकार के साथ हुई मारपीट एवं जानलेवा हमला मामले में बरहरवा पुलिस की हाथ खाली
*आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं,कार्रवाई नही होने से नाराज पत्रकारों ने चरणबद्ध आंदोलन करने को तैयार*
उधवा/ साहिबगंज ( उजाला) बरहरवा थाना क्षेत्र के फुटानीमोड़ में पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में बरहरवा पुलिस के द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नही की जा सकी है। इससे पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है। कार्रवाई नही होने से नाराज पत्रकारों ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य हो जाएंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार अब सुरक्षित नही है। निष्पक्ष खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों के ऊपर गंभीर धाराओं में अपराधिक मामले दर्ज हो रहे है।पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज होना चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बरहरवा थाना क्षेत्र के फुटानी मोड़ स्थित चेकनाका में देखने को मिली है। सूत्रों की माने तो चेकनाका में कार्यरत कर्मियों के द्वारा बिना माइनिंग चालान के दर्जनों छोटे बड़े वाहनों से मोटी रकम लेकर वाहनों को छोड़ दिया जाता है।


0 Comments