■ डीईओ सह उपायुक्त ने एफएलसी को लेकर वेयर हाउस का लिया जायजा,की बैठक
■ जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, एफएलसी पर्यवेक्षक सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पीयूष, एफएलसी पर्यवेक्षक सह नजारत उप समाहर्ता श्री कुमार कनिष्क समेत निर्वाचन कोषांग के कर्मियों के साथ की बैठक,दिया दिशा – निर्देश
■ भारत निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन अनुरूप एफएलसी की सभी तैयारियां ससमय पूरा करने को कहा,एक अगस्त से शुरू होगा ईवीएम – वीवीपैट का फर्स्ट लेवल चेकिंग
================================
बोकारो :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियां मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची झारखंड ने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 01 अगस्त 2023 से जिले में आगामी निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाले ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) – (कंट्रोल यूनिट – बैलेट यूनिट), वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होना है।
इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को बोकारो स्टील सिटी के कैंप टू स्थित नव निर्मित वेयर हाउस में एफएलसी शुरू करने संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस स्थित कार्यालय कक्ष में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, एफएलसी पर्यवेक्षक सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पीयूष, एफएलसी पर्यवेक्षक सह नजारत उप समाहर्ता श्री कुमार कनिष्क समेत निर्वाचन कोषांग के कर्मियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एफएलसी शुरू होने से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन अनुरूप सभी तैयारियां ससमय सुनिश्चित करने का जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं टीम को निर्देश दिया। कहा कि तैयारियों में कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में उपलब्ध ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कंट्रोल यूनिट (सीयू) – बैलेट यूनिट (बीयू) एवं वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी से ली।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने कहा कि एफएलसी को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, मंत्रिमंडल निर्वाचन झारखंड द्वारा ईसीआइएल हैदाराबाद को जिले में 15 अभियंताओं/तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति को लेकर दिशा – निर्देश दे दिया है। पूरी टीम 31 जुलाई तक जिले में योगदान करेगी। वहीं, एफएलसी शुरू होने से पूर्व वेयर हाउस खोलने के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सूचित करने का भी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कई दिशा – निर्देश एफएलसी पर्यवेक्षकों/कर्मियों को दिया।


0 Comments