नावाडीह थाना अंतर्गत चिरुड़ीह में निर्माणाधीन आईटीआई भवन के पास हवाई फायरिंग एवं रंगदारी मांग करने वाले कुतुबुद्दीन अंसारी को पकडा गया।
मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि 13 जुलाई की मध्य रात्रि को नावाडीह थाना अंतर्गत चिरुड़ीह में नव निर्मित आईटीआई कॉलेज के पास रंगदारी की मांग करते हुए फायरिंग भी किया गया था । और जान मारने की धमकी देने तथा आसपास के लोगों में भय का माहौल बनाया गया था । जिसके आलोक में 14 सितम्बर को विभूति शर्मा के दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज किया गया । उसके बाद तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेनुघाट के निर्देशानुसार एक टीम गठन किया गया था । जिस टीम में बेरमो अंचल निरीक्षक नूतन मोदी, थाना प्रभारी मनीष कुमार, पेक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार, नावाडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सरवन कुमार, पेक नारायणपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार राणा, नावाडीह थाना के सहायक अवर निरीक्षक धीरेंद्र देव मनीषी सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे । इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त कुतुबुद्दीन अंसारी को अवैध हथियार के साथ फुलवाडाही बस्ती के पास देखने की सूचना प्राप्त हुई । गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा स्थल पर पहुंचकर कुतुबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया ।
तलाशी के दौरान उसके कमर के पास ट्राउजर में खोसा हुआ एक लोहे का बना 0.32 एम एम देसी पिस्टल एवं ट्राउजर के दाहिने पैकेट से पिस्तौल की मैगजीन जिसमें दो चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के निशानदेही पर भोलगढ़ा सरकारी विद्यालय जुनुडीह के पास से फायरिंग किया हुआ खोखा बरामद करवाया गया तथा उसके द्वारा सहयोगी के रूप में नावाडीह थाना अंतर्गत जुनुडिह निवासी खातिर राय उर्फ मंसूर राय की होने की बात बताया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त कुतुबुद्दीन अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा इस कांड के अतिरिक्त अन्य कई कांडों में अपनी संलिप्ता बताया । जिसमें मुख्य रूप से नावाडीह, बेरमो, बोकारो थर्मल थाना सहित अन्य जगहों पर लगभग 14/15 मामले दर्ज होने के बारे में जानकारी दी ।


0 Comments