कल 7 सितम्बर को विवेकानन्द चौंक डोरंडा से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी - आलोक कुमार दूबे
*नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाना है उद्देश्य - आलोक दूबे*
*राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है - लाल किशोर नाथ शाहदेव*
*राहुल गांधी की 4 हजार किलोमीटर की नॉन स्टॉप यात्रा को देश कभी नहीं भूल सकता है - डॉ राजेश गुप्ता छोटू*
भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार देशभर के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी भारत छोड़ो यात्रा आयोजित कर रही है।
उसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू के नेतृत्व में कल दिनांक 7 सितम्बर को संध्या 4.00 बजे से विवेकानन्द चौंक ,डोरंडा से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी और एक किलोमीटर की यात्रा तय कर भीमराव अम्बेडकर चौंक पर समाप्त होगी एवं सभा आयोजित की जाएगी।
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया राहुल गांधी जी ने नॉन स्टॉप 4000 किलोमीटर की यात्रा 150 दिन में 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से गुजरकर देशवासियों को प्रेम से मिलजुलकर रहने का संदेश दिया और उसी संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। कांग्रेस जन भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को होर्डिंग,फ्लैक्स एवं पोस्टर के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा निकालकर उद्देश्यों को बताने का काम करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के अथक परिश्रम को देश के एक एक व्यक्ति ने सराहा है और आज भी उनके मन मस्तिष्क में राहुल गांधी के लिए अभूतपूर्व स्नेह है।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति में एक लम्बी लकीर खींच दी है।नफ़रत और घृणा के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कही और आज देशवासियों ने उस संदेश को आत्मसात किया है।और यही कारण है कि राहुल गांधी को देश एक ताकतवर और सकारात्मक छवि के नेता के रुप में देखती है।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से गरीबों को उनका हक दिलाने की बात कही, नए भारत के निर्माण की बात कही,नफरत छोड़ने की बात कही।भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर जोश एवं उत्साह भर दिया है।कल 7 सितम्बर को पूरे झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक जश्न मनाएंगे।


0 Comments