Translate

कतरास प्रेस रिलीज:- कतरास कांग्रेस प्रधान कार्यालय के प्रांगण में युवा कांग्रेस की सशक्तिकरण एवं भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई




कतरास प्रेस रिलीज:- कतरास कांग्रेस प्रधान कार्यालय के प्रांगण में युवा कांग्रेस की सशक्तिकरण एवं भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई                           जिसकी अध्यक्षता कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह तथा संचालन नगर सचिव ब्रजेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विशाल महतो तथा युवा कांग्रेस बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष शंकर महतो उपस्थित थे।बैठक में सर्वसहमति से मुख्यतः तीन बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।युवा कांग्रेस बाघमारा विधानसभा, बाघमारा प्रखंड तथा कतरास नगर कमिटी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को उपरोक्त कमिटी में स्थान देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।युवा कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वार्ड तथा पंचायत में भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित कार्यक्रम किया जाएगा।युवा कांग्रेस द्वारा वार्ड, पंचायत तथा बूथ कमिटी का गठन यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत दिनांक :- 30-09-2023 तक पूरा करने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष मो. आसिफ, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अजय महतो, प्रखंड सचिव रणधीर सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि निचितपुर देवानंद महतो, कतरास नगर महासचिव अनिता देवी, राज कुमार सिंह, सोनू कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार, रूपेश कुमार, नंदलाल रविदास, कमलेश पाठक, कृष्णा कुमार राम, गोलू हरि, बबलू आदि कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित

Post a Comment

0 Comments