Translate

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने आर्च विशप तेलोस्फोर पी.टोप्पो के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने आर्च विशप तेलोस्फोर पी.टोप्पो के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।
अपने शोक संदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा आर्च बिशप ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में लगाया, सभी धर्म का आदर किया,मानव जाति के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।जब कभी भी उनसे मिलने का मौका मिलता था राज्य की बेहतरी,तरक्की,खुशहाली,अमन शांति,भाईचारगी की बात किया करते थे।उनके निधन से राज्य ने एक महान शख्सियत को खो दिया है।ईश्वर उनकी आत्मा को असीम शांति दे एवं उनके शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति।
वरिष्ठ कांग्रेस लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आर्च विशप के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा आर्च बिशप शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सर्वधर्म समभाव को लेकर हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा आर्च बिशप का निधन अपूरणीय क्षति है।वार्ड पार्षद रहते हुए उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता था,एक महान व्यक्तित्व का अनायास जाना राज्य के लिए पीड़ादायक है।

Post a Comment

0 Comments