Translate

आज दिनांक 10/12/2023 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर क्रिया के सहयोग से रूपायनी बोकारो द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- आज दिनांक 10/12/2023 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर क्रिया के सहयोग से रूपायनी बोकारो द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 16 दिवसीय कार्यक्रम के टैग लाइन असमानता में समता सबकी गिनती एक सामान को संबोधित किया गया और विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त रूप से चर्चा करते हुए महिलाओं के गर्भ समापन के अधिकारों को भी मानवधिरों के रूप में देखे जाने पर विशेष जोर दिया गया । इतना ही नही कार्यक्रम में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई की lgbtiq समुदायों के लोगों को उनकी यौनिकता के आधार पर समाज से अलग गिनने से पहले यह याद रखना भी आवश्यक हैं की यदि उन्हें मानव शरीर मिला है तो उनके मानवाधिकार भी है । जिससे उन्हें विमुख करना न केवल निंदनीय है अपितु दंडनीय भी है । कार्यक्रम का उदघाटन अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन की स्टेट जनरल सेक्रेटरी पुष्पा हंस, तेनुघाट पंचायत मुखिया श्रीमती नीलाम श्रीवास्तव, गोमिया विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, भूपेंद्र कुमार, राजेश यादव, वार्ड सदस्य शोभा देवी, संध्या मिश्रा, अमृतांजली, रूपायनी सचिव सी ए कुमार के द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments