Translate

रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने पंचायत मे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ तेनुघाट की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने पंचायत मे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया । इसके तहत पंचायत के पांच साल से छोटे सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी । इस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पंचायत की जनता से अपील की गई है कि सामने आ कर पंचायत मे चल रहे अभियान को सफल बनाए । पोलियो की दवा पिलाने को लेकर काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष अपने बच्चों को लेकर तेनुघाट पंचायत मे पहुंच रहे है । मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया की देश, राज्य, जिला, प्रखंड और पंचायत से पोलियो को समाप्त करने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है । श्रीमती श्रीवास्तव ने पंचायत के सभी अभिभावकों से अनुरोध है की 5 साल से छोटे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ।

Post a Comment

0 Comments