मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन का धरना का पांचवें दिन भी जारी रहा । मालूम हो कि तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक का धरना जारी है । बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य गन के साथ ही साथ अनुमंडल की जनता धरना प्रदर्शन में सहयोग कर रहे हैं । धरना प्रदर्शन में रविवार को सेवा गंझू, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, अधिवक्ता संघ सह समिति के सचिव वकील प्रसाद महतो, समाज सेवी नारायण प्रजापति, मुन्ना श्रीवास्तव, सुभाष कटरियार, साबिर अंसारी, रोहित यादव, मिथलेश कुमार, बसंत साव, सदानंद कुमार, निर्मल महतो, प्रमोद पटवा आदि सहयोग में जुटे हुए हैं । धरने पर बैठे हुए संतोष नायक ने कहा की बेरमो अनुमंडल के सभी पंचायत के जनता ने अपना नैतिक के साथ तन मन धन के साथ समर्थन देने का घोषणा किया है । साथ ही प्रति दिन अलग अलग पंचायत के जनता धरना स्थल पर पहुंचकर अपना सहयोग कर रहे हैं । साथ ही तेनुघाट के दुकानदारों ने संघर्ष में तन मन धन के साथ सहयोग कर रहे हैं । आगे बताया कि सभी वर्गों का समर्थन हमे प्राप्त हो रहा है चाहे दुकानदार भाई हो या किसान मजदूर सभी भाइयों का सहयोग हमे मिल रहा है । श्री नायक ने कहा कि बहुत जल्द बेरमो अनुमंडल को जिला का दर्जा मिल कर रहेगा ।

.jpg)


0 Comments