Translate

एक तरफ बेरमो अनुमंडल का 51 वर्ष होने की खुशी है तो दूसरी ओर अब तक जिला का दर्जा प्राप्त नही होने गम बेरमो के जनता सता रही है कि अब जिला का दर्जा नही मिला तो कब बनेगा बेरमो जिला ।


मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- एक तरफ बेरमो अनुमंडल का 51 वर्ष होने की खुशी है तो दूसरी ओर अब तक जिला का दर्जा प्राप्त नही होने गम बेरमो के जनता सता रही है कि अब जिला का दर्जा नही मिला तो कब बनेगा बेरमो जिला । जिला की मांग लंबे अरसे से चल रहा है । अब जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा बेरमो अनुमंडल का 6 दिसम्बर को 51 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाने के बाद मुख्यालय के समीप अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने की तैयारी जोरों से चल रही है । स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आया आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो एवं संयोजक संतोष नायक द्वारा सभी समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्य सहित अनुमंडल अंतर्गत सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जीप सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक राजनीतिक दल से ऊपर उठकर दलगत भवना से हट कर स्थपना दिवस में उपस्थित होने का अपील किया है ।




Post a Comment

0 Comments