Translate

रीजू बालिका तीर्थ के चंद्र प्रभु जैन मंदिर के लोकार्पण समारोह के चौथे दिन महामहिम राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन पहुंचे गिरिडीह, डीसी गिरिडीह ने किया स्वागत

रीजू बालिका तीर्थ के चंद्र प्रभु जैन मंदिर के लोकार्पण समारोह के चौथे दिन महामहिम राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन पहुंचे गिरिडीह, डीसी गिरिडीह ने किया स्वागत

गिरिडीह ---- राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन सोमवार को को गिरिडीह डुमरी रोड के बराकर नदी तट स्थित 400 करोड़ के लागत से नवनिर्मित रिजू बालिका तीर्थ नंद प्रभु जैन मंदिर पहुंचे । इस दौरान राज्यपाल की अगुवाई डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, डुमरी एसडीएम और एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बुके देकर किया । राज्यपाल इस दौरान जैन समाज के गुजरात के नंद प्रसाद परिवार द्वारा बने इस भव्य रिजू बालिका तीर्थ मंदिर के लोकार्पण समारोह के चौथे दिन सारे अनुष्ठान में शामिल हुए । जैन मुनि आचार्य सूरी जी महाराज के सानिध्य में विधि विधान के साथ भगवान महावीर का आह्वान किया और पूजन अर्चना की। आचार्य सूरी जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया । राज्यपाल सुबह करीब नो बजे ही बराकर नदी तट स्थित चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचे थे । लिहाजा, उनकी सुरक्षा को लेकर डीसी, एसपी, एसडीपीओ और साइबर डीएसपी संदीप सुमन समेत मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद दिखे । एक घंटे के कार्यक्रम के क्रम में राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन इस दौरान मंदिर परिसर का भ्रमण किया और नवनिर्मित मंदिर की खूब तारीफ की । और कहा की खुद भगवान महावीर ने इसी रिजु बालिका तीर्थ में कैवल्य प्राप्त किया था । ऐसे में ये स्थल काफी मायने रखता है । उनका प्रयास होगा की वो दुबारा इस धार्मिक स्थल पर पहुंचे । राज्यपाल के साथ अनुष्ठान में गिरिडीह के नवीन सेठी और उनकी पत्नी स्नेह सेठी के साथ गुजरात नंद प्रसाद परिवार भी शामिल हुए थे ।

Post a Comment

0 Comments