Translate

डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक क्लस्टर लेवल का खेल प्रतियोगिता योगा और चेस खेलों का समापन हो गया ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक क्लस्टर लेवल का खेल प्रतियोगिता  योगा और चेस खेलों का समापन हो गया । विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा खेल प्रतियोगिता का समापन की घोषणा की और विजेता, उप विजेता तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों  को ट्रॉफी और मेडल दे कर सम्मानित  किया । विभिन्न स्कूलों से आए खिलाडियो में अंडर 14,17 और 19 वर्ष के शामिल थे । चेस और योगा में यंहा से विजेता टीम के खेलाडियो को आगे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जाने का मौका मिलेगा। उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल का समापन किया गया । गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले योगा टीमों का नाम डी ए भी स्वांग और लालपनिया, चेस में बोकारो सेक्टर चार,स्वांग और बरियातू, सिल्वर मेडल प्राप्त योगा टीम डी ए भी भण्डारीदाह, चतरा और सेक्टर चार, चेस में सिल्वर मेडल प्राप्त ढोरी, चतरा, सेक्टर चार और कथारा, योगा में ब्रांज मेडल प्राप्त टीम चतरा और सेक्टर चार, चेस में ब्रांज स्वांग, पुंदाग और भण्डारीदाह टीम शामिल है ।

Post a Comment

0 Comments