Translate

गिरिडीह में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट का समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह

 गिरिडीह में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट का समीक्षा बैठक व सम्मान समारोह


गिरिडीह --- बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एहतेसमूल मिर्जा ने कहा 25 दिसंबर को रांची में होने जा रहे राष्ट्रीय समीक्षा बैठक को लेकर एक समीक्षा बैठक गिरिडीह में की गई 

और साथ में सम्मान समारोह भी किया गया । मानवाधिकार में बहुत सारी महिलाएं और पुरुष पदाधिकारी बनाए गए और इन्होंने कहा पूरा झारखंड प्रदेश में गरीब बच्चियों के लिए सिलाई सेंटर खोला जाएगा । झारखंड प्रदेश महासचिव नौशाद अहमद चांद ने कहा प्रदेश में होने वाली समीक्षा बैठक जो 25 दिसंबर को होनी है उस पर गहन विचार विमर्श किया गया । ताकि 25 दिसंबर का कार्यक्रम सफल हो तथा झारखंड के विधि व्यवस्था में निरंतर विकास हो और इन्होंने कहा झारखंड प्रदेश में बहुत सारे गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे । जिसमें बच्चों की पढ़ाई फ्री होगी सिलाई सेंटर खोले जाएंगे तथा एक नए झारखंड का निर्माण हो । मौके पर परमंडलीय अध्यक्ष मोहम्म येद इलियास, महेंद्र स्वर्णकार, अनीश खान, महिला प्रदेश महासचिव दुर्गा शर्मा, गांधारी देवी, रुखसार खातून, तमन्ना परवीन, रोशिनता हेंब्रम, जीतू कुमारी, राहिजा खातून, बेबी देवी, अमन अली, राजकुमार, सरफराज चांद, कैश राजा आदि मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments