Translate

सहयोग एवं आपसी सामंजस्य के साथ प्रेम, शांति एवं सद्भाव के साथ मना सभी पर्व-त्योहार,,अवनीश कुमार सिंह

सहयोग एवं आपसी सामंजस्य के साथ प्रेम, शांति एवं सद्भाव के साथ मना सभी पर्व-त्योहार,,अवनीश कुमार सिंह 
विसर्जन समिति के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित,,
सज्जन कुमार गर्ग 
मुंगेर: जिला मुख्यालय मुंगेर में  पिछले महीनों विभिन्न पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सभी समितियों के लिए धन्यवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन  संग्रहालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जलारेड्डी,नगर आयुक्त निखिल धनराज निपण्णीकर, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी मेयर सहित केंद्रयीय विसर्जन पूजा तथा पहलाम विसर्जन समिति के सदस्य सहित अन्य पूजा समितियों केसदस्यगण उपस्थित थे। समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं पुलिसअधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी पूजा एवं पहलाम समिति सदस्यों को सभी पर्व त्योहारों को शांति एवं सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव जिलावासियों की हर सम्सयाओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और जिले के प्रत्येक लोगों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जिला प्रशासन और आमजन एक दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक पर्व-त्योहारों को शांति एवं सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिस तरह जिला प्रशासन कटिबद्ध रहती है, उसी प्रकार आम जन और केंद्रीय पूजा विसर्जन एवं पहलाम विसर्जन समिति का भी सहयोग हमेशा चाहती रही है। दोनों पक्षों के बेहतरीन सहयोग एवं आपसी सामंजस्य के आधार पर ही जिले में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी पर्व त्योहारों एवं अन्य आयोजनों में भी आप अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और जिला प्रशासन भी आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एवं अन्य पूजा तथा विसर्जन के दौरान जिस प्रकार से समिति सदस्यों का सहयोग जिला प्रशासन को मिला वह निश्चित तौर पर सराहनीय है और उन्हीं के सहयोग एवं जिला एवं पुलिस प्रशासन की सजगता से ही इसे सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सका। इसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं।           वही पुलिस अधीक्षक ने भी सभी समिति सदस्यों को धन्यवाद देते हुए प्रत्येक पर्व त्योहारों में सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी समिति सदस्य अपने नियमित आयोजनों के अलावे कुछ ऐसे भी आयोजन करें जिससे आपके समाज के युवाओं को संदेश जाए और वो भी आगे चल कर आपकी तहर समिति और जिले का नाम रोश करें। जमालपुर और मुंगेर केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति एवं पूजा समितियां को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा दुर्गा पूजा एवं काली पूजा में प्रेम शांति सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को बरकरार रखते हुए माता का विसर्जन करवाने हेतु धन्यवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन में  जमालपुर प्रतिमा विसर्जन समिति के अध्यक्ष को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मेमोटों व साल भेंट सम्मानित किया गया  विसर्जन समिति के अघ्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा जमालपुर के काली पूजा समिति केअध्यक्ष,श्री दुर्गा पूजा समिति न0+2 दल हट्टा केशोपुर को प्रशस्ति पत्र तथा  नगद राशि दे कर सम्मानित किया गया वही दुर्गा पूजा समिति न0- छह बङी आशिकपुर प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया समारोह में  उपस्थित जमालपुर विसर्जन समिति के अध्यक्ष सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान राजीव नायक राजेश मंडल दानेश्वर कुमार उर्फ बजरंगी विनय कुमार बलविंदर सिंह अहलूवालिया बम बम यादव सहित पुजा समिति के अध्यक्ष तथा महा मंत्री उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments