Translate

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन जमालपुर में मनाई जाएगी दीपावली,,महंत मनोहर दास

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन  जमालपुर में मनाई जाएगी दीपावली,,महंत मनोहर दास                          
सज्जन कुमार गर्ग 
जमालपुर। रामनगरी अयोघ्या 
 मे श्रीराम जन्मभूमि स्थान के गर्भ गृह में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की देशवासी बड़े              व्याकुलता से इंतजार कर रहे हैं अब बस चंद दिनों बाद श्री राम जन्मभूमि स्थान के नव निर्मित मंदिर भवन में विराजमान हो प्रभु श्रीराम दर्शन देते नजर आएगें।  उपयुक्त बात श्री योगमाया बड़ी दुर्गा उदासीन आश्रम के महंत डॉ मनोहर दास उदासीन ने संवाददाता से बातचीत के दौरान कहीं,उन्होनें कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि स्थान पर श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन जमालपुर के मंदिर को आकर्षित ढंग से सजाया जाएगा ओर संघ्या समय दीपक प्रज्वलित कर दीपावली उत्सव मनाया जाएगा ओर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा,उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर के साथ ही लोगों के घरों में दीपक सजेंगे ओर दीपावली मनाई जाएगी उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक घंटे पूर्व सेअपने अपने घरों के आसपास सामुहिक रूप से  मंदिरों में भजन श्रीराम जय राम जय जय राम नाम जाप का कीर्तन किया जाना हैं, महंत श्री दास ने बताया कि अयोध्या में आयोजित समारोह में शामिल होने को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति के महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षरयुक्त आमंत्रण पत्र  प्राप्त हुआ हैं।  उन्होंने बताया कि जमालपुर मुंगेर से भी संत महात्मा अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे, उन्होंने बताया कि अयोध्या से संपूर्ण भारत के हर घर तकपूजित अक्षत पहुंचाया जा रहा हैं इसी श्रृंखला में जमालपुर आश्रम में भी अक्षत कलश को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर में रखा गया है जहां नियमित रूप से आरती पूजन किया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि आगामी एक जनवरी से शहर के घर-घर अक्षत वितरण किया जाएगा साथ ही  अयोघ्या में श्रीराम जन्मभूमि, श्रीराम मंदिर के दर्शन हेतु लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments