मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक जी का दूसरे दिन जारी है । इस भारी बारिश में हाड़ कपा देने वाली ठंड जंहा लोग घरों से निकले से परहेज कर रहे है, वंही कंपकपीती ठंड में भी धरना पर गर्म जोशी के साथ धरना पर बैठे है । जश्न और गम दोनों को दिलों में सहेज कर धरना पर बैठने को बेरमो वासी मजबूर हैं । बेरमो को जिला की मांग करते करते कुछ पूर्वज हम सबों के बीच से चल बसे उनके जवान और अधेड़ हो गए कई सरकार प्रदेश आए और गए परन्तु बेरमो को जिला की मांग को दर किनारे कर सिर्फ शोषण किया जा रहा है ।बेरमो वासियों के साथ सरकार सदैव सौतेला व्यवहार कर रहा है । जिला का दर्जा प्राप्त नही होने गम बेरमो के जनता सता रही है कि अब जिला नही मिला तो कब बनेगा जिला।जिला की मांग लंबे अरसे चल रहा है ।लगातार संघर्ष जारी है अब जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा बेरमो अनुमंडल का 6 दिसम्बर को 51 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाने के बाद मुख्यालय के समीप अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए । समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो एवं संयोजक संतोष नायक, अधिवक्ता डी एन तिवारी, अभिषेक मिश्रा, वेंकट हरि विश्वनाथन, हेमंत महतो, सुभाष कटरियार, पांडव कुमार पाण्डेय द्वारा सभी समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्य सहित अनुमंडल अंतर्गत सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जीप सदस्य प्रबुद्ध नागरिक राजनीतिक दल से ऊपर उठकर दलगत भावना से हट कर धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे लोगों को सहयोग करे ।



0 Comments