फिल्म कला उप समिति की बैठक संपन्न
झारखण्ड चैंबर के फिल्म, कला उप समिति और मेरी आवाज मेरी पहचान की संयुक्त बैठक चैंबर भवन में बॉलीवुड एक्टर देवेश खान और उप समिति चेयरमेन आनंद जालान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चर्चाओं के क्रम में वेब सीरीज के लिए कांके, मोरहाबादी, पुंदाग आदि क्षेत्रों में शूटिंग करने का निर्णय लिया गया। उप समिति द्वारा इसकी जिम्मेवारी मेरी आवाज मेरी पहचान को दी गई। वेब सीरीज के लिए मेरी आवाज मेरी पहचान के कलाकारों ने अपने नाम की पेशकश की। इस वेब सीरीज में सभी नए-नए कलाकारों को भी काम करने का मौका दिया जाएगा ताकि वह सीख सकें। देवेश खान ने बताया कि नए-नए कलाकारों में भी प्रतिभा छिपी होती है लेकिन किसी कारण उनको मौका नहीं मिलता है लेकिन मेरी आवाज मेरी पहचान सबको मंच देगी। उप समिति चेयरमेन आनंद जालान ने कहा कि हर किसी के अंदर हुनर होता है। उसको कोई मंच नहीं मिलता है जिस कारण वह गुमनामी के अंधेरे में भटक जाता है लेकिन मेरी आवाज मेरी पहचान के माध्यम से हम सभी एक अवसर देंगे। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज की शूटिंग 12 दिसंबर से की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 दिसंबर को चैंबर भवन में मुहूर्त का आगाज किया जाएगा।
आज की बैठक में उप समिति चेयरमेन आनंद जालान, बॉलीवुड एक्टर देवेश खान, कुमार गहलोत, एक्टर शोएब उर रहमान, बुलंद अख्तर, किशन अग्रवाल, आफताब आलम, विवेक पासवान, सुलोचना सहदेव, कृति सहदेव उपस्थित थे।
-
*परेश गट्टानी* *विकास विजयवर्गीय*
महासचिव प्रवक्ता
-----------------------------------------
सभी प्रेस को प्रकाशनार्थ प्रेषित।


0 Comments