Translate

एचडीएफसी बैंक गिरिडीह शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

एचडीएफसी बैंक गिरिडीह शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 

शिविर का उद्घाटन मशहूर उद्योगपति डा गुणवंत सिंह मोगिया के कर कमलो द्वारा किया गया

गिरिडीह ---- एचडीएफसी बैंक गिरिडीह शाखा द्वारा आज शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का उद्घाटन मोंगिया स्टील लिमिटेड के सीएमडी डॉ गुणवंत सिंह मोगिया के हाथों विधिवत रूप से किया गया । इस शिविर में कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया । इस मौके पर डा मोंगिया ने बैंक की तारीफ की तथा कहा की इस तरह के आयोजन बैंक को हर एक वर्ष करना चाहिए । उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सक्षम व्यक्तियों को अवश्य रक्तदान करना चाहिए । इस शिविर को सफल बनाने में यूनिट हेड राघव कुमार, एचडीएफसी गिरिडीह बैंक ब्रांच की मोनिका कुमारी, संतोष कुमार, दीपक ठाकुर, मोहम्मद अरशद, आरआर झा का सराहणीय सहयोग रहा । वही ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सोहेल, टेक्नीशियन संत कुमार, सुधीर कुमार, रमेश यादव तथा समाजसेवी मदन विश्वकर्मा ने भी अपनी सराहनीय भूमिका निभाई ।

Post a Comment

0 Comments