Translate

चुनाव पदाधिकारी पदाधिकारी एसडीएम गिरिडीह विशाल दीप खलको के कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी चुनाव हेतु स्कूटनी का कार्य संपन्न किसी उम्मीदवार की छटनी नहीं

चुनाव पदाधिकारी पदाधिकारी एसडीएम गिरिडीह विशाल दीप खलको के कार्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी चुनाव हेतु स्कूटनी का कार्य संपन्न किसी उम्मीदवार की छटनी नहीं। 

गिरिडीह ---- आगामी 17 दिसंबर को गिरिडीह रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्य समिति के सदस्यों के चयन को लेकर आज गिरिडीह के एसडीएम विशाल दीप खलको सह चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय में पूरे विधिवत तरीके और नियमानुसार स्कूटनी का कार्य संपन्न किया गया । इस चुनाव के लिए कल 16 उम्मीदवार ने पर्चे दाखिल किए थे । जिन में किसी की भी छटनी नही हुई तथा सभी उम्मीदवारों के कागजात दुरुस्त पाए गए । अब आगामी 17 दिसंबर को सारे 16 उम्मीदवार रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में सुबह 10:00 बजे से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे ।यहां बताते चलें कि 16 उम्मीदवारों में से केवल 10 उम्मीदवारों को ही उनके जायदा मतों के प्राप्त होने के आधार पर चुना जाएगा । इस मौके पर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विशाल दीप खलको, मदन विश्वकर्मा, चरणजीत सिंह, अरविंद कुमार, तारकनाथ देव, निकिता गुप्ता सहित कई गण मान्य उम्मीदवार मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments