Translate

पूरे सीसीएल क्षेत्र में पुराने बंद पड़े खनता को तत्काल लिस्ट बनाकर बंद करें सीसीएल - राजेश सिन्हा।

पूरे सीसीएल क्षेत्र में पुराने बंद पड़े खनता को तत्काल लिस्ट बनाकर बंद करें सीसीएल - राजेश सिन्हा। 

गिरिडीह --- स्कूली छात्र करण भुइया जो पेसरा बहियार का दस वर्षीय छात्र था । अपने दोस्तो के साथ खेलने के क्रम में बेर तोड़ने गया, पैर स्लिप किया पेड़ से ढका होने के कारण बड़ा गड्ढा को नही देख पाया, गिर के मौत हो गई । जिसे सीसीएल कर्मी, मुफ्फसिल थाना के अधिकारी कर्मी और लोकल लोगो के सहयोग से काफी मस्सकत के बाद लाश निकाल ली गई । प्रशासन और परिवार के साथ लाश सदर हॉस्पिटल ले जाया गया । माले नेता राजेश सिन्हा भी घटना स्थल पर पहुंचे, सिन्हा ने अफसोस जताया किंतु उनकी मांग है कि अवैध बंद पड़े खनता का लिस्ट निकाल के खास कर जो झाड़ियों से ढक गया है उसे तत्काल बंद किया जाय डोजरिंग किया जाय और यह लगातार होता रहे । वही दूसरी और सीसीएल क्षेत्र की जनता छोटे छोटे बच्चो पर भी ध्यान दें, आस पास स्कूल स्कूल को दुरुस्त करे ताकि बच्चे पढ़ने पर ध्यान दे, स्कूल छोड़ कर बच्चे बाहर नहीं घूमे स्कूल प्रशासन और सामाजिक कार्य करने वाले साथी जागरूकता फैलाए ताकि ऐसी गलती फिर दुहराई नहीं जाय ।

Post a Comment

0 Comments