Translate

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी आयोजन कार्यालय के सभागार में किया गया ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी आयोजन कार्यालय के सभागार में किया गया । जिसमें श्री सिंह के द्वारा बताया गया की सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को निर्देश दिया गया जितने भी लंबित कांड को अति शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया तथा काफी दिनों से पेंडिंग वारेंट को भी शीघ्र निष्पादित करने का भी निर्देश दिया गया है । तथा सभी थाना प्रभारी को यह सख्त निर्देश दिया गया की आने वाले अगले माह में नए वर्षों को लेकर के जिस जिस जगह पर सैलानियों का भीड़ जमा होता है उसके निगरानी समय समय पर करते रहें तथा आने वाले नए वर्ष में भीड़ भाड वालों जगहों को चिन्हित करें । बैठक में गोमिया पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, सुनील कुमार सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक व् थाना प्रभारी मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments