मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 9 दिसंबर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा । राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता के आधार छोटे-मोटे अपराधिक मामलों के साथ-साथ सिविल के मामलों का भी निष्पादन होगा । साथ ही बैंक, बिजली विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग सहित कई मामलों का निष्पादन किया जाएगा । राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 9 बेंच का गठन किया गया है । इसकी पहले बेंच पर कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन एव अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिंहा एव अधिवक्ता चेतन आनंद प्रसाद, तीसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार एव अधिवक्ता मो सबीर, चौथे बेंच पर जिला जज तृतीय सुर्य मणि त्रिपाठी एव अधिवक्ता पुनीत लाल प्रजापति, पांचवें बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव एव अधिवक्ता उमेश प्रसाद, छठे बेंच पर सब जज दितीय राजेश रंजन कुमार एवं अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर, सातवें पेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता देवदत तिवारी, आठवें बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी स्वेता सोनी एव अधिवक्ता इम्तियाज आलम, नवें बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव एव अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह तथा दसवें बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो एव अधिवक्ता कल्याणी मौजूद रहेंगे । उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी । आगे श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि 9दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो आदि उदघाटन समारोह में मौजूद रहेंगे । आगे बताया कि चल रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग पचास हजार मामलों का निष्पादन किया जा चुका है । जिस भी व्यक्ति को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निष्पादन कराना हो वे खुद या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन देकर मामलों का निष्पादन करा सकते हैं ।



0 Comments