Translate

बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक जी का तीसरे दिन जारी है ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक जी का तीसरे दिन जारी है । धरना प्रदर्शन में सहयोग कर रहे सेवा गंझू , कुलदीप प्रजापति, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, अभिषेक मिश्रा, चेतना नंद प्रसाद, मनोज कुमार, अरुण कुमार प्रसाद, सुभाष कटरियार, डी एन तिवारी, अनील कुमार, प्रहलाद महतो, सभी अधिवक्ता के साथ मुकेश कुमार, अरूणी प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक कुमार, नारायण प्रजापति, रिजवान अंसारी, सहित अन्य गणमान्य लोग दिलोजान से सहयोग में जुटे हुए हैं । इस कड़ाके के ठंड में भी उनके हौसले को मजबूती देने का काम अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने बखूबी निभा रहे हैं । सभी वर्गों का समर्थन हमे प्राप्त हो रहा है चाहे दुकानदार भाई हो या किसान मजदूर सभी भाइयों का सहयोग हमे मिल रहा है । श्री नायक ने कहा कि बहुत जल्द जिला का दर्जा मिल कर रहेगा ।

Post a Comment

0 Comments