मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- आज से जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए । उन्होंने बताया कि बेरमो जिला बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करती है बावजूद सरकार के उदासीन रवैया के कारण हम सब बेरमो वासी उसका दंश झेल रहे हैं । कई बड़े नेता यहां से चुनाव जीतकर गए, चुनाव के समय चुनावी मैदान में घोषणा कर जाते हैं और सदन में आवाज उठाने के बावजूद भी मुख्यमंत्री के द्वारा संज्ञान में नही लेते उनके कानों में जू तक नहीं रेंग रहा है । इसको लेकर कई बार सदन के माननीय सदस्यों के द्वारा सदन में उठाया गया परंतु आज तक जिला का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ।अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल का 51 वां वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । ढोल, नगाड़ा, बजा और घोड़ नाच के जश्न मनाया गया । अनुमंडल कार्यालय के पास से ढोल नगाडा और बाजा के साथ बजाते हुए बिरसा चौक तक गए और आदम कद भगवान बिरसा के प्रतिमा पर जिला बनाओ संघर्ष समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा मालार्पण और पुष्प अर्पित किया गया।फिर वापस अनुमंडल कार्यालय ढोल नगाड़ों बजाते हुए आये और सभा स्थल पर पहुंच कर सभा मे बदल गई ।सभा स्थल पर पहुंचकर 51 वर्षगांठ का बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो और संयोजक संतोष नायक के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया गया।समिति के सभी सदस्यों एवं साथियों के बीच वितरण किया गया और लोगों को बधाई दी गई । सभा के अध्यक्षता कर रही जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि हर हाल में बेरमो अनुमंडल का जिला का दर्जा लेकर रहेंगे । यह हम सब ने ठाना है कि इस बार बेरमो अनुमंडल को जिला बनना है इसके लिए जितनी भी कड़ी संघर्ष करना पड़े हम सब तैयार हैं तन मन धन चाहे जिस तरह से हो हर प्रकार से लड़ने के लिए तैयार है । सड़क से लेकर सदन तक कि तैयारी पूरी कर ली है । हक और अधिकार सदन से नही मिलेगा तो सड़क पर उतर कर मांगेंगे।वहीं पदेन सचिव वकील प्रसाद महतो के द्वारा बताया गया की अलग राज्य बनने के बाद कई जिले बने जो बेरमो से कम अहर्ता रखता है । उन्होंने बताया की 12 दिसम्बर 2007 को खूंटी अनुमंडल को जिला का दर्जा मिला, जिसके अंतर्गत 6 प्रखंड था जिसकी आबादी 2011की जनगणना के अनुसार 5,30,209 थी । वहीं 26 अप्रैल 2001 को जामताड़ा को जिला का दर्जा मिला, जिसकी जनसंख्या 2011 मे 7,90,969 थी, जिसमे 6 प्रखंड मौजूद था । वहीं 12दिसम्बर 2007 मे रामगढ़ को जिला का दर्जा मिला, जिसकी 2011मे कुल जनसंख्या 9,49,169 थी, वहीं इसके अंतर्गत 6 प्रखंड आते थे । वहीं 30 अप्रैल 2001को सिमडेगा को जिला का दर्जा दिया गया, वहीं 2011की जनगणना के अनुसार 7,25,653 जनसंख्या थी और कुल प्रखंड 6 थी । 4 अप्रैल 2001 को लातेहार को जिला का दर्जा दिया गया, वही 2011के जनगणना के अनुसार लातेहार की आबादी 4,61,738 थी, जिसके अंतर्गत 7 प्रखंड थे । वहीं 2011 की जनगणना के अनुसार बेरमो अनुमंडल की कुल आबादी 11,07,672 थी लेकिन आज वर्तमान मे बेरमो की आबादी लगभग 16 लाख है और 7 प्रखंड है । फिर भी ये जिला के लिए ये मौहताज है । जबकि 6 दिसम्बर 1972 मे बेरमो अनुमंडल का गठन गिरिडीह जिला से किया गया था ।त्तपश्चात् 1975 मे बेरमो अनुमंडल को तेनुघाट मुख्यालय मे स्थापित किया गया । वही 1981 मे सिविल कोर्ट का स्थानांतरण किया गया । वहीं 6 दिसम्बर 2013 को 15 स्थाई कोर्ट का निर्माण कर उद्घाटन किया गया । वही बताया गया की तेनुघाट मे न्यायालय, उपकारा, जे एन वी, डी ए भी, अनुमंडल अस्पताल, एस डी ओ और एस डी पी ओ ऑफिस और आवास तेनुघाट मे स्थाई रूप से मौजूद है ।साथ ही बताया की बेरमो अनुमंडल मे 5 डिग्री कॉलेज, 9 इंटर कॉलेज, 7 डी ए भी स्कूल, 20 हाई स्कूल, पानी संग्रह किये हुऐ डैम, तीन थर्मल पावर मौजूद है । इस मौके पर जीप सदस्य सुरेंद्र राज, माला कुमारी, मुखिया तारामणि भोक्ता, नीलम श्रीवास्तव, उर्मिला देवी, पूर्व मुखिया रहमतुन निशा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चितरंजन साव, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, अजय प्रजापति, समाज सेवी नारायण प्रजापति, सहसंयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चन्द्रवंसी, अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, डी एन तिवारी, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, सेवा गंझू सहित कई गणमान्य एवं अधिवक्ता गण मौजूद थे ।






0 Comments