Translate

गोमिया के बिरहोरडेरा, आसनापानी और काशीटांड के दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय जनता दल जन अभियान के संयोजक तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर आपदा राहत कोष से अभिलंब संपर्क पथ के निर्माण के लिए एक स्मार पत्र दिया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- गोमिया के बिरहोरडेरा, आसनापानी और काशीटांड के दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय जनता दल जन अभियान के संयोजक तथा झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर आपदा राहत कोष से अभिलंब संपर्क पथ के निर्माण के लिए एक स्मार पत्र दिया। दिए गये स्मार पत्र में उल्लेख है कि जंगलों से गिरा और अक्सर हाथियों के उत्पाद से ग्रसित होते रहने वाले उपर्युक्त तीनों गांवों को जोड़ने वाली गड्ढानुमा सड़क का समतलीकरण का काम भी नहीं होने के कारण मरीजों को खाट पर सूत करके चार-पांच किलोमीटर तक लाना पड़ता है। परिणामस्वरुप उपर्युक्त गांव में जच्चा या बच्चा या दोनों का मृत्यु अक्सर होते रहने की खबर सुनने को मिलते रहतीं है। पत्र में यह उल्लेख है कि पैदल चलने के लायक पगडंडी तक नही है। अनुमंडल पदाधिकारी से बातचीत के बाद जन अभियान के संयोजक इफ्तिखार महमूद ने बताया कि सड़क, बिजली की बुनियादी सुविधा गांव में नहीं रहने के कारण उपर्युक्त तीनों गांव विकास के अन्य सुविधाओं से भी वंचित है। श्री महमूद ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी ने संपर्क पथ के अभिलंब निर्माण हेतु गंभीरता पूर्वक कारगर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। श्री महमूद ने कहा कि रेल लाइन बिरहोर डेरा होकर के ही गुजारा है। पैसेंजर ट्रेनों का यदि हॉल्ट बना कर दिया जाए तो जंगल में बसे इन गांव के लोग कई तरह से लाभान्वित होंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी से मिलने वालों में राजद के अरुण यादव, मुकेश कुमार यादव तथा आदिवासी महासभा के बिरालाल किस्कू ,रमेश मांझी, तालो देवी, रामेश्वर सोरेन, भादो बेसरा, रामजी मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments