गिरिडीह --- नगर निगम, गिरिडीह द्वारा 06 दिसंबर को बक्सीडीह में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर गिरिडीह विधायक सुदीवय कुमार सोनू ने शिविर मे शिरकत कर तमाम वयवसथा का जायजा लिया तथा उचित दिशा निदेश दिये । शिविर में विभिन्न विभागों के लगे स्टाल में वार्ड संख्या 19 एवं 20 के आम लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन दिया । शिविर में लोगों द्वारा राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना, ई-श्रम, जमीन संबंधी मामले, नगर निगम संबंधित कार्य समेत कुल 257 आवेदन प्राप्त किए गए । वहीं 150 लाभुकों के मध्य कम्बल वितरण किया गया । विभागवार काउंटर के द्वारा लोगों के आवेदन लिए गए एवं उसे कार्यक्रम के पोर्टल पर आनलाइन दर्ज कराया गया । शिविर को सफल बनाने में मंजूर आलम, श्याम किशोर महतो, सुमित कुमार महतो, राजेश कुमार सिन्हा, राजेश बर्मा, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, श्रीकान्त यादव, आकाश गुप्ता, बलबीर कुमार आदि ने अहम योगदान दिया ।





0 Comments