जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले के युवाओं ने विभिन्न स्पर्धा में दिखाई अपनी प्रतिभा।
गिरिडीह --- निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय द्वारा गिरिडीह नगर भवन गिरिडीह एवं गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार, ज़िला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गिरिडीह पवन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने उद्घाटन किया । इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर किया । कार्यक्रम अंतर्गत हेल्थ एंड फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओं व गतिविधियों के अन्तर्गत फॉक डांस, फॉक नृत्य, हेल्थ एंड फिटनेस थीम पर आधारित ग्रुप डांस, योगा डेमोस्ट्रेशन, स्टोरी राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, डिक्लेमेशन कार्यक्रम में 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के विभिन्न स्कूलों, महाविधालयो, संस्था के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । जिसमें निर्णायक की महती भूमिका रही।प्रतियोगिता के सभी विजेता एवम उपविजेता प्रतिभागीयो को ट्रॉफी, सार्टिफिकेट प्रदान किया गया । जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं राज्य से चयनित नेशनल यूथ फेस्टिवल, नई दिल्ली में भाग लेंगे । फॉक डांस, फॉक नृत्य, हेल्थ एंड फिटनेस थीम पर आधारित ग्रुप डांस के निर्णायकों में रंगकर्मी सह पत्रकार राजेश कुमार, रंगकर्मी हरमिंदर सिंह बग्गा, संस्कृतिकर्मी सुनील कुमार लाभ शामिल थे । वीडियो फ़ोटो ग्राफी में शाहीद क्यूम सोनू, योगा में अनिता ओझा आदि शामिल थी । जिसमें सामूहिक लोक नृत्य प्रथम - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जमुआद्वितीय - नेहरू युवा केन्द्र, गिरिडीह, लोकगीत सामूहिक प्रथम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट +2 उच्च विद्यालय, पचम्बा, द्वितीय- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , गिरिडीह । योगा डेमोस्ट्रेशन प्रथम - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गांडेय द्वितीय -कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जमुआ, लोक गायन व्यक्तिगत प्रथम - सोमंती हेम्ब्रम द्वितीय- नेहा कुमारी, हेल्थ फिटनेस ग्रुप प्रदर्शनी प्रथम - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , बिरनी द्वितीय - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , जमुआ, लोकनृत्य व्यक्तिगत प्रथम - करुणा कुमारी, पोस्टर निर्माण प्रथम - रोशनी कुमारी, द्वितीय - धीरज कुमार वर्मा, फ़ोटो ग्राफी प्रथम - हिना अंजुम द्वितीय - शेवता कुमारी, भाषण प्रथम - शेवता कुमारी, द्वितीय- रवि कच्छप, स्टोरी राइटिंग प्रथम- प्रियांशु रानी,द्वितीय- श्वेता कुमारी को मिला।




0 Comments