Translate

गिरिडीह के बरमसिया नवयुवक संघ के द्वारा बरमसिया दुर्गा मंडप में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

 

गिरिडीह ---- गिरिडीह के बरमसिया नवयुवक संघ के द्वारा बरमसिया दुर्गा मंडप में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । इस मेडिकल कैंप में नवजीवन नर्सिंग होम के आईसीयू यूनिट के सदस्यों के द्वारा बरमसिया के दर्जनों महिला, पुरुष एवं बच्चों का शुगर, ब्लड प्रेशर, डायबेडिटिस संबंधित कई मेडिकल जांच किया गया तथा उचित सलाह के साथ साथ कई तरह की दवाइयां भी दी गई । इस मौके पर डॉक्टर गोकुल ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और विवेक विकास व कमल पांडे उर्फ बम ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है । उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का विकास संभव है ।मौके पर बरमसिया नवयुवक संघ के डॉक्टर गोकुल, देवनंदन राय, अनुशापूर्ति सदस्य कमल पाण्डेय, विवेक विकास, आकाश कुमार, पवन सिंह, अभिषेक कुमार, मोनू चंद्रवंशी, राजू राम, सौरभ आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

Post a Comment

0 Comments