Translate

3 राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर झूम उठे कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया अभिवादन।

झारखंड/ साहेबगंज

मध्य प्रदेश राजस्थान और छतीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर झारखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। वही भाजपा के प्रखण्ड कार्यालय के बाहर रविवार को दोपहर बाद से पार्टी कार्यकर्ता खुशी में झूमते नजर आए। इस जीत पर भाजपा बरहरवा मण्डल अध्यक्ष ऊततम कुमार ने कहा कि ये जनता की जीत है।

भाजपा को मिली जीत के बाद झूमते कार्यकर्ता

इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सहित केंद्रीय एवं प्रदेशों के नेतृत्व को बधाई देते हुए चुनाव परिणामों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवम तेलंगाना की जनता का आभार प्रकट किया।


उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा को मिले स्पष्ट और मजबूत जनादेश ने भारत की राजनीति को नई दिशा दी। यह भाजपा के नेता, नीति और नीयत की जीत है। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। मण्डल अध्यक्ष ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया। यह जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है।


इस दौरान संजीत यादव प्रखंड युवा मोर्चा, अमित भारती प्रखंड महामंत्री युवा मोर्चा, उत्तम कुमार मंडल अध्यक्ष, प्रदीप भगत, छट्ठू लाल साव जिला कार्य समिति सदस्य, पांचू सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, कुश्माकर तिवारी जिला महामंत्री, ललिता पासवान जिला मंत्री सहित दर्जनो पार्टी  कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments